Recents in Beach

header ads

Computer Virus क्या होता है और Virus कितने प्रकार के होते हैं

हेलो दोस्तों !!

कैसे हो ??☺☺


आशा करता हूँ आप सभी अच्‍छे होगें ?

आप सभी से गुजारिश है कि, Computer Virus क्या होता है और Virus कितने प्रकार के होते हैं तथा Computer Anti-Virus Topic को अच्‍छे तरीके से पढ़ें और समझ ले ताकि आपको अपने प्रतियोगी एकदिवसीय परीक्षा में एक अच्‍छा ग्रेड मिल जाए।

Computer Virus क्या होता है 

आज की इस पोस्‍ट में COMPUTER VIRUS KYA HOTA HAI AUR VIRUS KITANE PRAKAAR KE HOTE HAI इस टॉपिक को आसान भाषा में समझा के एकदिवसीय परीक्षा की तैयारी के लिए महत्‍वपूर्ण रूप से COMPUTER SUBJECT तैयार किया जा सकें ।  कम्‍प्‍यूटर विषय से संबंधित बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाए जैसे- MP CPCT, UP CCC, IBPS, Patwari, RPSC LDC, RPSC 2nd Grade,Police, Gram Sevak, Clerk, LDC Grade II, Bank, SSC, Railway, UPSC, NDA, PPEB,VYAPAM, BANKING, SSC, RAILWAYS, CTET, HTET, UPTET, BTET & TET Others Competitive EXAM 2021. ☺☺☺

What is Computer Virus? Computer Virus क्या होता है ?

Virus का पूरा नाम Vital Information Resource Under Seize है। वायरस कम्‍प्‍यूटर में छोटे-छोटे Program होते है, जो Auto-Execute Program के रूप में कम्‍प्‍यूटर में प्रवेश करके कम्‍प्‍यूटर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करते है। वायरस कहलाते है।

उदाहरण :- मानव शरीर में वायरस प्रवेश करके जिस तरह मानव शरीर को प्रभावित करके है। उसी तरह कम्‍प्‍यूटर वायरस कम्‍प्‍यूटर में प्रवेश करके कम्‍प्‍यूटर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करते है। लेकिन यह मानव वायरस से बिल्‍कुल भिन्‍न होते है।

Computer Virus Symptoms? Computer Virus लक्षण ? 
  1. Computer की गति धीमी हो जाती है।
  2. Key-Board की Key का कार्य बदल जाता है।
  3. इसमें फाइल की साइज कम या ज्‍यादा हो जाती है।
  4. Screen पर बेकार की सूचनायें आने लगती है।
  5. डिस्‍क को फॉमेंट कर देता है।
  6. फाईल एवं फोल्‍डर का निर्माण करता है। और इसके शार्टकट का निर्माण करते है।
  7. कम्‍प्‍यूटर में आवश्‍यक सूचनाओं को नष्‍ट कर देता है।
  8. कम्‍प्‍यूटर रीस्‍टार्ट होने लगता है।
  9. कम्‍प्‍यूटर की मेमोरी को कम कर देता है।
  10. प्रोग्राम रन होने से रोकता है।
History of Virus  वायरस का इतिहास

कम्‍प्‍यूटर में वायरस शब्‍द का प्रयोग सबसे पहले केलीफोनिया विश्‍वविद्यालय के एक छात्र फेड कोहेन (Fred Cohen) ने अपने शोध पत्र में किया था। इस शोध पत्र में यह दर्शाया गया था। की किस प्रकार प्रोग्राम लिखा जाये कि जो कम्‍प्‍यूटर में प्रवेश करके उसकी कार्य प्रणाली को प्रभावित करे। 

सन् 1980 के दशक में वायरस के बारे में कोई नहीं जानता था। लेकिन 1986 में पाकिस्‍तान के दो भाईयों बासित एवं अमजद जो कि Computer Software का व्‍यापार करते थे। इन्‍होंने पहला आधुनिक वायरस C Brain बनाया, C Brain Virus ने विश्‍व में भारी नुकसान किया था। इसके बाद कई वायरस का निमार्ण किया गया। जो अलग-अगल प्रकार से कार्य करते है।

Due to virus outbreak वायरस फैलने के कारण

👉 Theft Or Copyright Software का प्रयोग – जो Software गैर-कानूनी तरीके से प्राप्‍त होते है, Pirated Software कहलाते है। यह Software Virus हो सकते है। 

👉 Network – Computer Network के एक कम्‍प्‍यूटर में वायरस आ जाने से पूरे नेटवर्क के सभी कम्‍प्‍यूटर में वायरस फैल जाता है। 

👉 CD And Pen Drive – एक कम्‍प्‍यूटर से दूसरे कम्‍प्‍यूटर में डाटा कॉपी करने के लिए सीडी या पेन Drive का प्रयोग करत है। जिससे वायरस फैलने का डर बना रहता है। जिस कम्‍प्‍यूटर में डाटा को कॉपी किया जा रहा है। और यदि उसमें वायरस है, तो दूसरे कम्‍प्‍यूटर में भी वायरस फैल जाता है। 

👉 Internet – आजकल इंटरनेट को वायरस का मुख्‍य वाहक माना जात है। वायरस निर्माता वायरस को फैलाने के लिय इंटरनेट का प्रयोग करते है। जो एक सरल एवं सस्‍ता माध्‍यम होता है। 

Type of Virus वायरस का प्रकार 
  1. Boot Sector Virus :- यह वायरस डिस्‍क के बूट सेक्‍टर ऐरिया में सेव रहते है। और जब कप्‍यूटर को स्‍टार्ट किया जाता है। तो यह कम्‍प्‍यूटर को स्‍टार्ट होने से रोकते है। यह बहुत ही खतरनाक वायरस होते है।
  2. Partition Table Virus:- यह वायरस डिस्‍क की partition table को नुकसान पहुचाते है। इससे डाटा को कोई नुकसान नही होता है। रम की क्षमता को कम कर देते है। एवं इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस मे problem करते है।
  3. File Virus :- यह वायरस क्रियांवित होने वाली फाईलों के साथ जुडकर कम्‍प्‍यूटर की कार्य प्रणली को प्रभावित करते है।
  4. Stealth Virus (गुप्‍त वायरस) :- यह वायरस अपने नाम के अनुसार अपनी पहचान छुपाने की कोशिश करते है। और कम्‍प्‍यूटर को नुकसान पहुचाते है।
  5. Polymorphic Virus :- यह वायरस अपने आप में बार बार बदले की क्षमता रखते है। ताकि यह अपने आपको कम्‍प्‍यूटर में काफी दिनों तक सुरक्षित रखते है। और कम्‍प्‍यूटर को नुकसान पहुचाते है। और इनका पता लगा पाना कठिन होता है। क्‍योंकि यह हर बार बिल्‍कूल नये रूप में होते है।
  6. Macro Virus:- यह विशेष प्रकार की फाईलों को नुकसान पहुचाते है। यह MS Office Files के डाटा को नुकसान पहुचाते है। और यह मेक्रो प्रोग्राम के रूप में छिपे रहते है।
  7. Michel Angelo Virus:- यह वायरस ऐंजिलो के जन्‍म दिवस 5 March को कम्‍प्‍यूटर को नुकसान पहुचाता है। इस दिन दुनिया में अधिकांश कम्‍प्‍यूटर बंद रहते है। वायरस केवल एक दिन ही कार्य करता है। और कम्‍प्‍यूटर को भारी नुकसान पहुचाता है।
  8. Disk washer:- यह वायरस डिस्‍क को Format करके को हटाता है। और बाद में एक मैसेज छोडता है। Disk washer with Love इसके मैसेज के आधार यह नाम पडा।
  9. Bomb:- बम सामान्‍य प्रोग्राम में छिपा हुआ एक कार्यक्रम होता है। बम किसी क्रोधित कर्मचारी के द्वारा कार्यन्वित किया जाता है। सॅाफटवेयर में बम भी डालने के उदाहरण मिलते है। ताकि यदि चोरी की हुई software का प्रयोग किया जाय तो बम उस प्रति को हार्ड डिस्‍क से मिटा दे। यह वायरस तथ Trojans की तरह ही यूजर बम की उपेक्षा करते है।
  10. Trojans:- यह ऐसा प्रोग्राम है। जो कुछ उपयोगी तथा लाभकारी करने का दावा करते है। तथा वस्‍तु: क्रियान्वित किये जाने पर सिस्‍टम को नुकसान पहुचाते है। कुछ इस प्रकार के वायरस संक्रमित होते की अपना कार्य नहीं करते बल्कि एक विशेष दिनांक आने के बाद सक्रिय होते है। तथा कम्‍प्‍यूटर को नुकसान पहुचाते है। जैसे हाईडिस्‍क को फॉरमेट करना।
  11. Worms :- वॅाम एक प्रकार से वायरस से समानता रखता है। क्‍योंकि यह भी वायरस की तरह अपने आप को दुगना करने की क्षमता रखता है। परन्‍तु यह क्रियान्‍वयन योग्‍य फाइलों को संक्रमित नहीं करता है। यह अपने कोड तेजी से दुहराते हुये हार्डडिस्‍क को फुल करने की कोशिश करता है।
  12. Email Hoaxes:- यह वायरस ई मेल की सहायता से भेजा गया वायरस होता यह यूजर को वायरस होने की सूचना देता है। और यह अपने मित्रों को सूचित करने को कहता है। जबकि वास्‍तव में ऐसा कुछ भी नहीं होता हैं यह वायरस यूजर का समय नष्‍ट करता है। और मानिसक रूप से परेशान करता है।
  13. Companions:- यह वायरस क्रियान्‍वयन योग्‍य फाईलों के साथ जुड जाता है। और फाइलों के स्‍थान पर अपने आप को रन करता है जिससे खतरनाक परिणाम आते है।
Some Common Virus 
        Year Name 
  • 1971 Creeper
  • 1982 Elk Cloner
  • 1988 The Morris Internet Worm
  • 1990 Melissa (Malware)
  • 2000 I Love You 
  • 2001 Code Red
  • 2003 SQL Slammer
  • 2003 Blaster 
  • 2004 Sasser 
  • 2010 Stuxnet
  • 2011 Trojan 
  • 2012 Rootkit
  • 2014 Generic PUP 
  • 2014 Net Worm
Ransomware Attack
( रैंसमवेयर साइबर हमला )

रैंसमवेयर एक तरह का वायरस है या मालवेयर है। प्रभावी हाने पर यह किसी भी कम्‍पयूटर को बंद कर देता है और खोलने के लिए या फिर शुरू करने के लिए रैंसम यानी फिरौती मांगता है।

इसमें साइबर अपराधी फाइलों को अनलॉक करने के लिए 300 अमेरिकी डॉलर मूल्‍य की डिजिटल मुद्र बिटकायन की मांग करते है। रैंसमवेयर वानाक्राई मई 2017 चर्चा में आया इसने दुनिया भर में खलबली मचा दी। इस साइबर हमले से 150 से अधिक दशों में प्रभावित हुई है।

Bitcoin 

Bitcoin एक नई और डिजिटल मुद्र है। इसका विकास सातोशी नकामोतो नाम के इंजिनियर ने 3 जनवरी 2009 को किया था. यह पूर्णत: आभासी (Virtual) मुद्रा है। जिसमें कोई Mediator नहीं है। यह विश्‍व का प्रथम पूर्णतया खुला भुगतान तंत्र (Open Payment System) है। यह bitcoin Wallet की सहायता से काम करता है।


Anti-Virus

जब कोई Computer Virus से ग्रस्‍त हो जाता है तो इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ विशेष Utility Software का Use किया जाता है, जो पहले पूरे System Virus की जांच करते है तथा बाद में Virus को समाप्‍त कर देते है। ये Anti-Virus & Removers Virus Program कहलाते है।

Computer में Original Anti-Virus का प्रयोग करना चाहिये। समय-समय पर Anti-Virus को Update करते रहना चाहिये ताकि यह नये वायरस का भी पता लगा सके। आजकल बाजार में कई कंपनियां Anti-Virus का निर्माण करती है। जिसमें से आप अपनी आवश्‍यकता के अनुसार Anti-Virus खरीद कर प्रयोग कर सकते है।

कुछ प्रमुख Anti-Virus Program है :-
  1. Quick Heal
  2. Kaspersky
  3. Avast
  4. NP-AV
  5. Norton Security
  6. McAfee
  7. Avira
  8. Bit Defender
  9. K5 Total Security
  10. AVG Anti-Virus
  11. Microsoft Security Essentials
  12. 360 Total Security
  13. Comodo Anti-Virus 

तो दोस्‍तों, में आशा करता हूँ की ये पोस्‍ट आपके लिए बहुत फायदेमंद हो. ✌

दिए गए Computer Virus क्या होता है और Virus कितने प्रकार के होते हैं  आपके आने वाले Competition Exam में बहुत मदद करने वाले हैं।

तो आपसे गुजारिश हैं, 🙏 सभी Computer Virus क्या होता है और Virus कितने प्रकार के होते हैं  को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

केवल पढ़ें नहीं, समझना कर, कमेंट बॉक्‍स में Comment भी जरूरी हैं।☺

Post a Comment

0 Comments